कुशीनगर (वेबवार्ता)- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना रविन्द्र नगर धूस पुलिस, स्वाट व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मु0अ0सं0 67/2023 धारा 302 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त दिनेश पुत्र स्व0 पत्ती गुप्ता निवासी सिसवा मठिया थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर को मय आलाकत्ल (एक अदद फावड़ा) के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ! गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र थाना रविन्द्र नगर धूस , स्वाट प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, अपराध निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव थाना रविन्द्र नगर धूस, सर्विलांस सेल प्रभारी उ0नि0 शरद भारती मय टीम, व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना रविन्द्र नगर धूस, उ0नि0 सौरभ द्विवेदी थाना रविन्द्र नगर धूस, हे0का0 जोगेन्द्र कुमार स्वाट टीम, हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम,
9. हे0का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम, सहित सोलह पुलिस कर्मी शामिल रहे !