28.1 C
New Delhi
Sunday, October 1, 2023

Kushi Nagar News: मतगणना कार्मिकों का रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतगणना कार्मिकों का टेबलवार मतगणना स्थल  का निर्धारण 

कुशीनगर(वेबवार्ता)- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आज कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में प्रेक्षक अनिल कुमार के साथ जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में मतगणना कार्मिकों का रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतगणना कार्मिकों का टेबलवार मतगणना स्थल  का निर्धारण किया गया। 
 रेंडमाइजेशन के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने बताया की रिजर्व सहित कुल 350 पार्टियां हैं और प्रत्येक पार्टी में 05 मतगणना कार्मिक होंगे। उन्होंने बताया कि न0पा0 परिषद पड़रौना हेतु 52 पार्टियां (6 पार्टी रिजर्व) सहित कुल 58 पार्टियां, न0पा0 परिषद कुशीनगर हेतु   58 पार्टियां (6 रिजर्व ) सहित कुल 64 पार्टियां। न0पा0 हाटा हेतु 54 पार्टियां (6 रिजर्व) सहित कुल 60 पार्टियां। न0पं रामकोला हेतु हेतु 40 पार्टियां (4 रिजर्व) सहित कुल 44 पार्टियां। न0पं कप्तानगंज हेतु 12 पार्टियां (2 रिजर्व) सहित कुल 14 पार्टियां। न0पं खडडा हेतु 08 पार्टियां (2 रिजर्व ) सहित कुल 10 पार्टियां। न0पं सेवरही हेतु 18 पार्टियां (2 रिजर्व) सहित कुल 20 पार्टीयां। न0पं0 छितौनी हेतु 10 पार्टियां (2 रिजर्व) सहित कुल 12 पार्टियां। न0पं0 दुदही हेतु 10 पार्टियां (2रिजर्व ) सहित कुल 12 पार्टियां। न0पं फाजिलनगर हेतु 10 पार्टियां (2 रिजर्व) सहित कुल 12 पार्टियां। न0पं सुकरौली हेतु 14 पार्टियां (2 रिजर्व) सहित कुल 16 पार्टियां। न0पं0 तमकुहीराज हेतु 10 पार्टियां (2 रिजर्व) सहित कुल 12 पार्टियां। न0पं मथौली हेतु 14 पार्टियां (2 रिजर्व) सहित कुल 16 पार्टियों के कार्य स्थल का निर्धारण रेंडमाइजेशन के माध्यम से किया गया।
       इस अवसर पर प्रेक्षक अनिल कुमार द्वारा मतगणना से सम्बंधित प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए सभी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।
          इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहित अन्य सभी संबंधित उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles