25.1 C
New Delhi
Thursday, September 28, 2023

Kushi Nagar News: बेटे ने अपने पिता को कुदाल से मार कर की हत्या

कुशीनगर (वेबवार्ता)- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया गांव में शुक्रवार की सुबह इकलौते बेटे ने पिता की कुदाल से मारकर हत्या कर दी। भूमि बेचने और पत्नी संग बदलसूकी से तंग आकर बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
सिसवा मठिया निवासी पत्ती गुप्ता उम्र‌55 वर्ष  की पत्नी लीलावती की एक साल पूर्व मौत हो चुकी है। वह अपने इकलौते बेटे दिनेश कुमार और बहू इमरती से करीब एक साल से मकान के एक ही हिस्से में अलग रहकर अपना.अपना भोजन पकाते थे।
शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे पत्ती गुप्ता अपने घर के बाहर थे। तभी उनके बेटे दिनेश ने कुदाल से हमला कर दिया। उसने पिता को पहले पीटाए इसके बाद कुदाल से गले पर वार कर दियाए जिससे खून की धारा बह निकली। आसपास के लोग कुछ समझ पाते। इसके पहले आरोपी बेटा भाग गया।
आसपास के लोग अभी कुछ कर पाते कि पत्ती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी इमरती को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई।
इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles