कुशीनगर (वेबवार्ता)- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव के पास पेड़ की डाल के सहारे रस्सी के फंदे से युवक का शव झूलता मिला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर बंगरा, मुसहर टोला के ग्रामीण शनिवार की सुबह टहलने निकले। गांव के पास चकरोड किनारे शीशम के पेड़ पर एक युवक का शव लटकता देखकर लोगों ने शोर मचाया। गांव में जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। मृत युवक की पहचान जेवही एहतमाली निवासी राजकुमार पुत्र छट्ठू ;27 उम्र के रूप में हुई।
वह कभी.कभार मुसहर बस्ती में रहने वाले अपने चाचा दूधनाथ के घर रहता था। शव को उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लोगों से युवक के बारे में जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या किया है। उसने एक युवती संग प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी भी घर पर नहीं हैं। युवक के माता.पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
इस संबंध में तरयासुजान थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक के मौत की पुष्टि हो जाएगी। अभी तक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।