12.1 C
New Delhi
Thursday, December 7, 2023

Kushi Nagar News: पडरौना में बाबा साहब अम्बेडकर के पुण्यतिथि मनाई गई

बाबा साहब ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे एक विशेष पहचान बनाई: विनय जायसवाल

 कुशीनगर (वेबवार्ता)- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भारतीय संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर आज नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर के कठकुइयाँ मोड़ तिराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इसके पूर्व नपा कर्मचारियों द्वारा हर दिन की भांति आज भी बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा की धुलाई और सफाई की गई। 

नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि भारत के सर्वसमावेशी संविधान के शिल्पकार, उत्कृष्ट विधिवेत्ता, अशक्त, शोषित व वंचित समाज के प्रखर स्वर रहे बाबा साहब भारतीय संविधान की आत्मा हैं। सर्वसमाज को एक धागे में पिरोने के पक्षधर और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका उचित हक दिलाने की वकालत करने वाले बाबा साहब ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे एक विशेष पहचान बनाई है। साथ ही उन्होंने बताया कि नपा पडरौना विगत पाँच वर्षों से लगातार नगर में मौजूद सभी राष्ट्रपुरुषों व महापुरुषों की प्रतिमाओं की प्रतिदिन धुलाई, सफाई और माल्यार्पण कर इन हुतात्माओं को सम्मान देता आया है। बाबा साहब के संविधान को समय समय पर वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित कर मजबूती प्रदान करने के लिए उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल सभासद अतुल मिश्रा विजय यादव चंदन जायसवाल राहुल सिंह संतोष कुमार प्रह्लाद यादव बृजेश शर्मा अरुण सिंह आलोक विश्वकर्मा जय वर्मा प्रमोद कुमार अरुण गुप्ता पप्पू मद्धेशिया जयप्रकाश गुप्ता आकाश वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे! 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles