34.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023

Kushi Nagar News:आज देश मूलभूत ढांचों में विकास के अलावा, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, विज्ञान, कला, खेल और पर्यटन के क्षेत्र मे अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है : विनय जायसवाल

कुशीनगर (वेबवार्ता)- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उत्तरप्रदेश विधान परिषद चुनाव के गोरखपुर फैजाबाद मण्डल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में आज नगरपालिका पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने डोर टू डोर जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी श्री सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान नगर के मेन रोड, तिलक चौक, सेंट्रल बैंक रोड, धर्मशाला रोड, गांधी नगर सहित नगर के अन्य क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में लोगों द्वारा समर्थन से उत्साहित नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि भाजपा की नीति और नीयत ग्रामीण क्षेत्र से लेकर महानगर तक समावेशी विकास करने की है। पीएम मोदी और सीएम योगी को वर्तमान भारत का शिल्पकार बताते हुए उन्होंने कहा कि आज देश मूलभूत ढांचों में विकास के अलावा, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, विज्ञान, कला, खेल और पर्यटन के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि ग्रामसभा से लेकर संसद तक भाजपा को मजबूत जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह को जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि अपनी कर्मठता, विकासनीति और जुझारूपन की वजह से भाजपा हाई कमान ने उनपर विश्वास जताया है जिसे जीत में बदलने के लिए हम सभी कार्यकर्ता सहित आम जनमानस ने कमर कस ली है। जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से सुनील चौहान ब्रजेश शर्मा महेंद्र दुबे दीनदयाल मद्धेशिया चंचल चौबे रवि शर्मा गौरव सिंह रिंकू शर्मा अमर शर्मा उपस्थित रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles