कुशीनगर (वेबवार्ता)- उत्तर प्रदेशग के कुशीनगर जिले के पडरौना नगर के सुभाष चौक पर स्थापित भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर आज उनकी जयंती के अवसर पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने माल्यार्पण व पूजन अर्चन कर सभी मे मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम के बाद सुभाष चौक, कोतवाली रोड, तिलक चौक, मेन रोड, गंगीराम मंदिर, साहबगंज, बावली, रामकोला रोड होते हुए शोभा यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया की अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम के प्राकट्य का उद्देश्य समाज मे समता की स्थापना करना व न्याय के शासन को स्थापित करना था। भगवान श्री नारायण के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम को चिरंजीवी और वीरता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने जानकारी दी कि शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह पर शीतल जल और मिष्ठान के स्टॉल भी लगवाए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान उनके साथपूर्व प्रचारक धीरेंद्र जी आलोक चौबे नीरज मिश्रा अमित तिवारी मानस मिश्रा अभय तिवारी महेंद्र दुबे निलेश मिश्रा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ब्रजेश शर्मा अरुण सिंह विनय मद्धेशिया भरत चौधरी विनय पांडेय संजय साहा बड़े मद्धेशिया भरत कानोडिया संजय गुप्ता छोटू साह हरिंद्र साह अमर श्रीवास्तव पवन मद्धेशिया धीरज जायसवाल आदर्श जायसवाल विष्णु जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।