कुशीनगर, 17 सितंबर (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज शुक्रवार को थाना खड्डा पुलिस की टीम ने थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 388/23 धारा 429 भादवि व 3/5/8 गोवध निवारण अधि. से संबंधित 3 वांछित अभियुक्तों में कोईल उर्फ बिसमिल्ला पुत्र राजेन्द्र नट, अफजल पुत्र ऐनुलहक, निसार अहमद पुत्र मंसूर अली साकिनान भुजौली थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर, इसके अतिरिक्त मु0नं0 3397/17 धारा 323, 504, 506 भादवि0 में अभियुक्त सुरेश पुत्र मुन्नी सा0 भेड़ी जगल (पिपरिया) थाना खड्डा कुशीनगर व मु0नं0-3332/19 धारा 323, 504 भादवि एवं मु0सं0-733/22 धारा 128 सीआरपीसी में अभियुक्त राजु पुत्र यासिन सा0 बरवारतनपुर थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर, व0उ0नि0 अखिलेश सिंह यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर, का0 विश्वजीत यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर, का0 नवनीत शुक्ला थाना खड्डा जनपद कुशीनगर शामिल रहे।