22.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023

कानपूर में 5 साल की मासूम बच्ची से 7 वर्षीय बच्चे ने किया रेप

कानपूर, 21 सितंबर (वेब वार्ता)। अक्सर हम अपने घर में छोटे बच्चों को हुडदंग से रोकने के लिए उन्हें मोबाइल थमा देते हैं। लेकिन यह भूल जाते है कि, आखिरकार वह बच्चा उस मोबाइल में कुछ अनुचित तो नहीं देख रहा। बच्चों को सिर्फ बिजी रखने के लिए उन्हें मोबाइल (Mobile) के साथ छोड़ना कभी-कभी क्या गुल खिला सकता है यह भी अब आप इस खबर में पढ़ लीजिए।

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर देहात (Kanpur) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां 5 साल की मासूम बच्ची से एक 7 साल के बच्चे ने रेप किया है। वहीं मामले पर UP पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी बच्चे को गिरफ्त में है। वहीं पीड़ित बच्ची और आरोपी बच्चे का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल करने वाले डॉक्टर का कहना है कि बच्ची के साथ रेप हुआ है।मेडिकल और प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।

मामले पर मिली जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के अकबरपुर में एक गांव में रहने वाली पांच वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसके साथ ही पड़ोस में रहने वाला सात साल का एक अबोध बच्चा भी खेल रहा था। खेल-खेल में ‘आरोपी’ बच्ची को सुनसान जगह पर लेकर चला गया। जहां पर मासूम बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया। उसके बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में घर पहुंची।

वहीं मासूम बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को बताया कि, पड़ोस में रहने वाले भैया ने उसके साथ गंदा काम किया है। इसके बाद उस गांव में विवाद की स्थिति बन गई। इसके पीड़ित परिवार अपनी मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंचा और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बच्चा और पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया।

घटना पर ग्रामीणों के अनुसार, उक्त आरोपी बच्चा अपने से बड़ी उम्र के लड़कों के साथ ही ज्यादा दिखाई डेटा है। साथ ही हर समय वह मोबाइल देखता रहता है। अक्सर वह मोबाइल पर गंदे वीडियो भी देखता था। इसीके चलते शायद इस तरह की घटना को उसने अंजाम दिया है। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। यूं तो पीड़ित बच्ची और आरोपी बच्चा दोनों ही अक्सर साथ खेलते भी थे। लेकिन यह इस तरह का कृत्य करेगा। इसका तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles