24.1 C
New Delhi
Wednesday, November 29, 2023

Jhansi News: मुठभेड़ : गोली लगने से दो गौ तस्कर घायल, गाय के अवशेष, तमंचा और कारतूस बरामद 

झांसी(वेबवार्ता)- नवाबाद थाना क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना के  बाद बीते 3 दिनों से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। इसी बीच देर रात दो गौ तस्करों का  नवाबाद पुलिस से आमना सामना हो गया। जिसमें दोनों ओर से चली गोलियों में गौ तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से गाय के अवशेष, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।  
आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के हजर्याना निवासी हेमंत तिवारी का नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर में एक फार्म हाउस बना हुआ है। जहां उनकी गाय–भैंस भी बंधी हुई हैं। चार दिन पूर्व देर रात उनकी दो गाय लापता हो गई थीं। इस घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। मंगलवार की सुबह हेमंत की एक गाय का कटा हुआ सिर धोबी घाट के पास तालाब में उतरता हुआ मिला था। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सिर बरामद कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। आशंका जाहिर की जा रही थी की गौ तकस्करों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का खुलासा करने में लगी नवाबाद थाना पुलिस का  गौ तस्करों से जंगलों में आमना–सामना हो गया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने  भी जवाब में फायरिंग कर दी। जिसमें दो गौ तस्करों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। जबकि 5 तस्कर मौके का फायदा उठाकर कर भागने में सफल हो गए। पूछताछ में दोनों गौ तस्करों ने अपने नाम ओरछा गेट बाहर निवासी समीर तथा दूसरे ने अपना नाम सुजीत अहिरवार निवासी ग्राम मुस्तरा बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से गाय के अवशेष और तमंचा कारतूस बरामद कर लिए। अभी पुलिस इनसे पूछताछ कर रही जल्द ही बड़ा खुलासा होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles