23.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

Jhansi News: भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले पार्टी का हिस्सा नहीं हैं : भूपेंद्र चौधरी

झांसी(वेबवार्ता)- नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी झांसी पहुंचे। जहां उन्होंने एक स्थानीय होटल में निकाय चुनाव को लेकर मंडल के तीनों जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की सलाह दी और जीत का मंत्र दिया।
VideoCapture 20230429 164520
वहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सिंबल से प्रत्याशी घोषित करके हम लोग चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम है,,199 नगरपालिका है और 544 नगर पंचायत है और लगभग 14000 वार्ड है,, उन्होंने कहा कि हम लोगों ने सभी जगह अपने प्रत्याशी उतारे हैं और लगभग 95% वार्ड में भी हमारे प्रत्याशी सिंबल से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विकास के एजेंडे के साथ हमने हमारी सरकारों ने  नगर निगम के माध्यम से जो भी डेवलपमेंट के काम किए हैं और अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत, संपर्क के आधार पर हम लोग चुनाव मैदान में है।आज झांसी में झांसी मंडल के नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम के सभी व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की है, और जो जो काम हम लोगों को चुनाव तक करने हैं उन सभी की चर्चा की है।
VideoCapture 20230429 164336
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है। हम लोग हमेशा कार्यकर्ताओं को काम बांट कर चुनाव लड़ते रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जिस प्रकार की तैयारी है उसके आधार पर निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हमें नगर पंचायतो, नगर पालिकाओ और नगर निगमों में अधिकांश बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो जो काम किए है उसके रिपोर्ट कार्ड के आधार पर आम जनता के बीच में जा रहे हैं। झांसी महापौर प्रत्याशी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी संख्या में प्रत्याशी घोषित करके चुनाव लड़ना यह भारतीय जनता पार्टी मात्र संगठन ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि सभी जगह कार्यकर्ताओं की लोगों की चुनाव लड़ने की इक्षाएँ, अपेक्षाएं होती हैं, हमने प्रयास भी किया है लेकिन परिवार की तरह परिवार भाव की तरह हम लोगो को समझा-बुझाकर अपने संगठन के निर्णय के साथ हमने लोगों को खड़ा कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कुछ लोग हमारे विद्रोही प्रत्याशी के लिए चुनाव लड़ रहे हैं तो मैं जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि वह भारतीय जनता पार्टी के हिस्सा नहीं है, उन्होंने कहा कि मैं अध्यक्ष के नाते कह रहा हूं कि वह हमारी पार्टी की हिस्सा नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles