30.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

Jhansi News:चलते हुए डंपर में लगी आग, चालक व क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

झांसी(वेबवार्ता)- झांसी-कानपुर हाइवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र में अचानक एक डम्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और उसमें आग लग गई। डम्पर के चालक व क्लीनर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ समय तक हाइवे पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। बाद में दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आज झांसी-कानपुर राजमार्ग पर परीछा चौकी क्षेत्र में एक डम्पर अचानक चलते चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और देखते ही देखते आग का गोला बन गया। यह देख हाइवे पर हड़कम्प मच गया।
कुछ देर तक अफरा तफरी मची रही। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम वहां पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि डम्पर शमशेरपुरा बालूघाट से बालू भरकर झांसी ले जाया जा रहा था। डम्पर चालक व क्लीनर ने किसी तरह चलते डम्पर से कूदकर भाग निकलते हुए अपनी जान बचाई। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था। साथ ही यातायात भी सुचारू करा दिया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles