24.1 C
New Delhi
Thursday, September 28, 2023

सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को भेजा जेल

पडरौना, (वेब वार्ता)। पुलिस पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। थाना रविंद्र नगर में तैनात एसआई अमित कुमार सिंह ने तहरीर देकर कहा था कि कोतवाली पडरौना में विवेचना करने चौरा खास थाना रविन्द्र नगर पहुंचे तो अभियुक्त आशुतोष सिंह उर्फ विशाल के परिवार के लोग सरकारी कागजात फाड़ दिए। पुलिस वालों से मारपीट कर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार के न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles