17.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 15वें से 5वें स्थान पर लगाई छलांग : विनय जायसवाल

कुशीनगर, 18 सितंबर (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के क्रम में आज नगरपालिका परिषद पडरौना कार्यालय के सभागार में नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में नमो प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम मोदी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर आधारित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण पीएम मोदी के जन्म से लेकर वर्तमान तक के जीवनकाल का दर्शन रहा।

इस दौरान हुई संगोष्ठी में कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पधारे सांसद कुशीनगर विजय दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह गर्व का विषय है कि एक निर्धन परिवार में जन्मे हमारे पीएम मोदी सिर्फ देश ही नहीं वरन पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। कोरोना महामारी को लेकर उन्होंने मोदी जी की तत्परता, कार्यकुशलता और सही निर्णय के फलस्वरूप टीका निर्माण करने तथा सबसे तेज टीकाकरण करवाने को लेकर वैश्विक रूप से भारत का मान बढ़ाये जाने की प्रशंसा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में बताया कि विगत 8 वर्षों से प्रधामनंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत नित नई ऊंचाई को छू रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, सांस्कृतिक विकास, अर्थव्यवस्था, तकनीक, नवाचार, पर्यटन, रक्षा, खेल, मूलभूत ढाँचे के विकास सहित रोजगार के क्षेत्र में भारत आज विश्व मे अग्रणी भूमिका निभा रहा है। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि पिछले एक दशक में जिस प्रकार भारत ने अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में 11वें से 5वें स्थान की छलांग लगाई है उसके पीछे पीएम मोदी के विजन और अथक परिश्रम के अलावा उनकी कूटनीति और आत्मविश्वास ही था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन हमें यह भी शिक्षा देता है कि एक सामान्य परिवार में जन्मा व्यक्ति भी अपनी लगन, कर्म और इच्छाशक्ति से देश और विश्व का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बनने की क्षमता रखता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कुशीनगर प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, कोऑपरेटिव समिति चेयरमैन लल्लन मिश्र, जिला मंत्री भाजपा सुदर्शन पाल, मण्डल अध्यक्ष भाजपा राधेश्याम गुप्ता, हरिओम कुशवाहा, ईओ सन्तराम सरोज, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, कर निरीक्षक रवि प्रताप सिंह, फूल बदन कुशवाहा, धनन्जय तिवारी, प्रदुमन तिवारी, प्रदीप पाण्डेय के अलावा अरुण सिंह, बृजेश शर्मा, सन्तोष चौहान, राजेश, श्याम साहा, मानस मिश्र, मंथन सिंह, नीरज मिश्र, मनोज जायसवाल, आकाश वर्मा, आदर्श जायसवाल, सचिन साहा, देवेश मिश्र, भास्कर शर्मा, मुकेश पासवान, विनय पाण्डेय, विनय मद्धेशिया, अजय शर्मा, जयप्रकाश मद्धेशिया सहित सैंकड़ों की सँख्या में भाजपा कार्यकर्ता , नपाकर्मी व आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles