25.1 C
New Delhi
Thursday, September 28, 2023

पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत अपने स्वर्णिम काल में : विनय जायसवाल

कुशीनगर, 17 सितंबर (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को नगरपालिका कार्यालय में अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में केक काटकर व मिठाईयां बाँटकर उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के बाद अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत अपने स्वर्णिम काल में है। आधारभूत संरचना से लेकर अंतरिक्ष क्षेत्र तक तथा शिक्षा चिकित्सा सैन्य क्षेत्र के अलावा रोजगार व भारतीय संस्कृति के विकास व पर्यटन क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ अरुण सिंह, राजेश जायसवाल, संतोष चौहान, अरविंद कुमार अनूप गोंड, अशोक जायसवाल, धर्मेन्द्र मद्धेशिया शिव मद्धेशिया नीरज मिश्रा, सचिन साहा, आर्यन शर्मा राहुल जायसवाल, गौतम गुप्ता आकाश वर्मा, आदर्श जयसवाल, विजय शर्मा, गौरव रौनियार विपिन जयसवाल के अलावा अन्य लोग शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles