27.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

कुशीनगर के मथौली नगर पंचायत में निर्दल प्रत्याशी ने नवरंग सिंह विजयी

कुशीनगर, 14 मई (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में नव सृजित नगर पंचायत मथौली में चेयरमैन पद के लिए कुल भाजपा, सपा, बसपा और निर्दल समेत कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें से निर्दल प्रत्याशी नवरंग सिंह 44 वोट से विजयी घोषित किए गए। बीते चार मई को हुए निकाय चुनाव के लिए नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 14344 मतदाओं में से 13865 लोगों ने मतदान किया था। इसमें से निर्दल प्रत्याशी नवरंग सिंह ने 3,060 मत हासिल कर चुनाव जीत लिया। उन्होंने सपा प्रत्याशी राकेश यादव उर्फ भोला यादव को हराया। सपा प्रत्याशी को 3,016 लोगों ने वोट दिया था। जबकि निर्देल प्रत्याशी कृष्ण कुमार उर्फ मिंटू सिंह ने 2,715 वोट पाकर तीसरे स्थाना पर रहे। भाजपा प्रत्याशी जवाहरलाल सिंह 2,140 वोट पाकर चौथे स्थान पर जगह बना सके थे। इनके अलावा बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार 1,676 मत, अंगद सिंह 1,001 वोट और शिव शंकर गुप्ता को 73 वोट से संतोष करना पड़ा।

————————————————————

कुशीनगर में सेवरही नगर पंचायत में भाजपा की सोनिया ने संध्या को हरा कर कमल खिलाया

कुशीनगर, 14 मई (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही नगर पंचायत में भाजपा की सोनिया जायसवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी को हराकर कमल खिलाया है। उनके इस जीत पर देवरिया सांसद रामपति राम त्रिपाठी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है। निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सोनिया जायसवाल ने 7,993 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्देल उम्मीदवार संध्या विश्वकर्मा को 3,053 मतों से पराजित किया है। इस चुनाव में निर्देल उम्मीदर ने 4,940 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर जगह बनाई थी। जबकि सपा की सोनम सोनी ने 4,704 मत प्राप्त कर तीसरे और निर्देल प्रत्याशी शहजादी खातून को 2217 मत ही हासिल हुए हैं।

————————————————————

तमकुहीराज नगर पंचायत के मतगणना में ऊहापोह के बीच जीत भाजपा के पाले

कुशीनगर, 14 मई (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नवसृजित नगर पंचायत तमकुहीराज के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में शनिवार को मतगणना के दौरान चुनाव परिणाम को लेकर ऊपापोह की स्थिति बनी रही। उम्मीदवारों के चेहरे के रंग पल-पल बदलते रहे। यहां से भाजपा उम्मीदवार जेपी गुप्ता विजयी घोषित किए गए। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के कुल 11 उम्मीदवारों ने अपने भाग्य आजमाए। घोषित परिणाम के मुताबिक भाजपा के जेपी गुप्ता 3,375 मत प्राप्त कर निर्दलीय मुनीर अहमद को 121 मतों से पराजित किए। मुनीर को कुल 3,254 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के संजय गुप्ता को 2,117 , निर्दलीय प्रदीप सोनी को 865,सपा के नियमतुल्लाह को 717,श्रीप्रकाश गुप्ता को 675,बसपा के उमेश्वर सिंह पटेल को 306,निर्दलीय रामदेव को 179,आम आदमी पार्टी के जानकी यादव को 119,निर्दलीय अशोक को 70 और निर्दलीय इरफ़ाउल्लाह को 28 मत प्राप्त हुए।

————————————————————

भाजपा उम्मीदवार सुनीता बनी रामकोला की चेयरमैन

कुशीनगर, 14 मई (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रामकोला नगर पंचायत में भाजपा उम्मीदवार ने सपा प्रत्याशी को 529 मत से पराजित कर चेयरमैन की कुर्सी पर काबिज हुईं हैं। जबकि बसपा की प्रत्याशी इस चुनाव में तीसरे स्थान पर जगह बना सकीं। रामकोला नगर पंचायत अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित था। यह भाजपा ने सुनीता देवी को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने निकाय चुनाव में 11,834 वोट हासिल कर सपा प्रत्याशी को 529 वोट से पराजित किया है। सपा प्रत्याशी आशा देवी को इस चुुनाव में 11,305 मत मिले हैं। बसपा की उम्मीदवार होसीला ने 5154 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह निर्दल प्रतयाशी पूनम ने 2715,कांग्रेस के नेबूलाल ने 1618,निर्देल प्रत्याशी निर्मला देवी ने 754,बेचनी ने 479,सरिता 447,सीमा ने 406,मुन्नी देवी खरवार ने 328,संयोगिता ने 226,संध्या देवी ने 80,विंद्रावति देवी 63,और मालती ने 19 वोट हासिल किया।

————————————————————

कुशीनगर के कप्तानगंज नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सुशीला

कुशीनगर, 14 मई (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कप्तानगंज नगर पंचायत में हुए निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुशीला खैतान को जीत मिली है। उन्होंने निर्दल प्रत्याशी उषा अग्रहरि को हराया है। भाजपा के सुशीला खेतान ने 5,390 मत पाकर निर्देल प्रत्याशी उषा अग्रहरि को हराया है। उषा ने 3,277 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं। सपा की रीना जायसवाल 1772 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि निर्दल उम्मीदवार मंजू देवी 1748 वोट पाकर चौथे स्थान पर जगह बनाई है। इनके अलावा आईएमआई के इफफत जहां ने 279,कांग्रेस के गायत्री साहनी ने 120, आम आदमी पार्टी के चंदा देवी ने 74,निषाद पार्टी से आभा गुप्ता ने 248,किस्मावती ने 1202,सुशीला देवी ने 75 मत हासिल किया है।

————————————————————

नवसृजित दुदही नगर पंचायत में निर्दल को हराकर अध्यक्ष निर्वाचित हुई बसपा उम्मीदवार

कुशीनगर, 14 मई (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में नवसृजित दुदही नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर पहली बार चुनाव हुआ। इसमें बसपा उम्मीदवार ने निर्दल प्रत्याशी को हराकर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। बसपा प्रत्याशी शायदा खातून 3,167 मत पाकर विजयी हुईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल के पारसनाथ जायसवाल को 1,007 मतों से हराया। पारसनाथ जायसवाल को 2,160 मत मिले। तीसरे स्थान पर निर्दल प्रत्याशी रामेश्वर सिंह रहे। उन्हें 1,868 मत मिले। निर्दल प्रत्याशी शिवशंकर कुशवाहा को 1,745,भाजपा प्रत्याशी सुरेश राय को 1,745, निर्दल प्रत्याशी सुनील गुप्ता को 347,राजू रौनियार को 243 मत मिले। योगेंद्र मिश्रा को 167,सपा प्रत्याशी परमानंद जायसवाल को महज 58 मत मिले। विनोद को 30,चंद्रकिशोर मिश्रा को 27,आशा कुमारी को 25,जानकी देवी को 15 मत मिले। 331 मत अवैध हो गए। जबकि 28 वोट नोटा पर पड़े।

————————————————————

फाजिलनगर नगर पंचायत में राष्ट्रीय दलों को पीछे छोड़ आगे निकले निर्दली विनर

कुशीनगर, 14 मई (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नवगठित फाजिलनगर नगर पंचायत में कांटे की टक्कर में निर्दलीय प्रत्याशी शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी अवधेश सिंह को 628 मतों से पराजित कर दिया। इस तरह वह फाजिलनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सुबह आठ बजे से कसया के मालती देवी बालिका इंटर कॉलेज में शुरू हुई मतगणना में निर्दल प्रत्याशी शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने पहले राउंड से अपनी बढ़त बनाई तो अंत तक बरकरार रखी। अंत में जीत अपने पाले में कर ली। मतगणना के पहले चक्र में 31 मतों से आगे बढ़े। लेकिन दूसरे चक्र में 10 मतों से पीछे रह गए। मतगणना के अंत तक उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी से जीत हार का अंतर बहुत ही मामूली रहा। जिससे यह लगता रहा कि जीत किसी भी पाले में जा सकती है। तीसरे चक्र की गिनती में उनका अंतर 900 मतों का हो गया। यहीं अंतर उनकी जीत को पक्का कर दिया। अंतिम में कुल 3,420 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश सिंह को 628 मतों से हराए। उनके प्रतिद्वंद्वी को 2,792 मत मिले। इस चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन राष्ट्रीय दलों का था। सपा प्रत्याशी रहमत अली 1,793 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे तो भाजपा के उम्मीदवार को मात्र 1,693 मत ही मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी तीन अंक में भी नहीं पहुंच सके। सभासद के चुनाव में भी भाजपा को करारा झटका लगा। नवसृजित फाजिलनगर नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। जिसमें एक वार्ड को छोड़कर सभी में भाजपा के उम्मीदवारों को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

————————————————————

भाजपा की संगीता वर्मा ने सपा प्रत्याशी पुष्पा जायसवाल को हराया

कुशीनगर, 14 मई (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नगर पंचायत खड्डा से इस बार भाजपा प्रत्याशी संगीता वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी पुष्पा जायसवाल को 1,128 मतों से पराजित किया। खड्डा नगर पंचायत की मतगणना शनिवार को श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज ;चीनी मिल परिसर में बने मतगणना स्थल पर हुई। तय समय पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। कुल पांच चक्र की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार ने शुरू से ही बढ़त बनाकर रखा। उनका सीधा मुकाबला सपा से रहा। कुल पांच उम्मीदवारों में से तीन 182 मतों तक ही सिमटकर रह गए। पांचवें दौर की मतगणना पूर्ण होने पर भाजपा प्रत्याशी संगीता वर्मा को 5,355 मत मिले। वहीं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी पुष्पा जायसवाल को 4,227 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता को 38 मत मिले। एआईएमआईएम की शकीरुन को 51 मत मिले। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सावित्री देवी को 93 मत मिले। संगीता वर्मा अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्पा जायसवाल को 1,128 मतों से हराकर नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles