बरेली, 04 सितंबर (देश दीपक गंगवार)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी युवा एवं मंडल संयोजक सुनील खत्री के नेतृत्व में बरेली पहुंचने पर डीडी पुरम चौराहे पर सैकड़ो व्यापारियों ने फूल मालाओं पहनाकर स्वागत किया। डीडी पुरम सिलेक्शन चौराहे पर एक रेस्टोरेंट में उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि आज व्यापारी जागरूक हो चुका है, और प्रदेश का व्यापारी एकजुट रहकर किसी भी अधिकारी द्वारा उत्पीड़न सहन नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारी की सुरक्षा, सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करता आ रहा है। अभी पिछले दिनों जीएसटी विभाग द्वारा जारी फरमान कि जीएसटी के आपराधिक मामले ईडी के द्वारा हल कराए जाएंगे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिला समस्या का समाधान कराया। साथ ही उन्होंने उनसे मांग की 60 साल से ऊपर के व्यापारी को पेंशन योजना का लाभ मिलना चाहिए तथा व्यापारियों के स्टॉक का बीमा सरकारी स्तर पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब महंगाई के जमाने में जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी का दुर्घटना बीमा की राशि 10 लाख रुपए कम है, इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपए किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारी को सम्मान चाहिए अधिकारी वर्ग उनके उत्पीड़न पर आमादा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश के हर जिले व नगर में व्यापारी के सम्मान में किसी एक चौराहे का नाम व्यापार शक्ति चौक रखा जाए।
प्रदेश अध्यक्ष उनके विभिन्न पदों के मनोरनयन पत्र जारी किए गए एवं प्रदेश प्रभारी युवा सुनील खत्री द्वारा सबको माला पहनकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित व्यापारियों को सहारनपुर में 3 अक्टूबर को होने वाले प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। बताया कि इस प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में प्रदेश के हजारों व्यापारी इस प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रदेश प्रभारी युवा से सुनील खत्री ने बताया आज बरेली पदाधिकारी में इन इन को पद पर मनोनीत किया गया जिसमें डॉ नकुल यादव नगर युवा संगठन मंत्री, शिव कुमार सिंह नगर युवा संगठन संयोजक, शान्तनु मिश्रा कानूनी सलाह्कार, सुमित साहनी नगर युवा संगठन संयोजक, योगेन्द्र सिंह यादव व्यापारिक विधिक सलाकार युवा, सचिन अग्रवाल युवा नगर मंत्री, गणेश शंकर सिंह नगर युवा उपाध्यक्ष मंत्री, राजकुमार नगर युवा व्यापारीक सलाहकार प्रेमपाल संयोजक सेक्टर नवाबगंज, ऋषब शर्मा नगर उपाध्यक्ष युवा पद पर मनोनीत किया गया।
साथी आज वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक विकास वर्मा का भी माला पहनकर बुके देकर स्वागत किया गया अंत में प्रदेश प्रभारी युवा सुनील खत्री ने सभी का धन्यवाद किया। युवा महानगर अध्यक्ष सत्यम सक्सेना, युवा महानगर संगठन मंत्री डॉक्टर नकुल यादव, डॉक्टर विकास वर्मा, प्रोफेसर रवि गुप्ता, नेहा गुप्ता, शांतनु मिश्रा, सोमेंद्र यादव, कुशल सक्सेना, सुमित साहनी, सचिन अग्रवाल, शिवांशु कुमार, यूनुस खान, अनिल कुमार, सौरभ यादव, हनी सक्सेना, विनीत वर्मा, योगेंद्र सिंह, प्रेमपाल, नरेन्द्र गंगवार, शिव कुमार सिंह, शोभित सिंह, अंशुल पाठक, वरुण ठाकुर, गोलू सक्सेना, प्रशांत गुप्ता, सुभाष चौहान, गणेश शंकर सिंह, राजकुमार, आदि भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।