25.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

हत्या के मामले में चार आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर, 17 सितंबर (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को ग्राम मथौली में विवाद में फावडे से मार कर की गयी हत्या में संम्मिलित अभियुक्तों राजेन्द्र गुप्ता पुत्र सन्नु गुप्ता, सतीश गुप्ता पुत्र राजेन्द्र, निवासीगण मथौली वार्ड नं0 18 श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर थाना कसया जनपद कुशीनगर व 02 अन्य महिलाएं सहित 4 को मय आलाकत्ल एक अदद फावड़ा के साथ आज रविवार को थाना कसया पुलिस ने गिरफ्तार किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 824/23 धारा 302/307/504/506/34 भादवि पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले टीम में ‌प्र0नि0 डा0 आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया, व0उ0नि0 हरेराम सिंह यादव थाना कसया, म0उ0नि0 अंजली त्रिपाठी थाना कसया, का0 उमेश सिंह थाना कसया, का कमलेश कुमार थाना कसया, का0 श्रीकृष्ण कुमार पाण्डेय थाना कसया, म0का0 पूनम गौड थाना कसया कुशीनगर शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles