31.1 C
New Delhi
Saturday, June 3, 2023

पूर्व एमएलसी रामअवध यादव कुशीनगर जिले के सपा सदस्यता प्रभारी बनाये गए

कुशीनगर 30 जुलाई (ममता तिवारी) ! उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में समाजवादी पार्टी के कई बार जिलाध्यक्ष रहे पूर्व एमएलसी रामअवध यादव कुशीनगर जिले के सपा सदस्यता प्रभारी बनाये गए हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अपने पत्र में यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है कि 1 जुलाई 2022 से 30 जून 2027 तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ बीते 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया था। समाजवादी पार्टी का यह सदस्यता अभियान सभी विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर चलाया जाएगा। सकुशल संचालन के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति पर रामअवध यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles