16.1 C
New Delhi
Wednesday, November 29, 2023

महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को किया जागरुक

शाहजहांपुर, 21 सितंबर (राम निवास शर्मा)। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सरकारी अस्पताल में महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। थाना बंडा की महिला आरक्षी रिंकू व निशा ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर महिलाओं को महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला आरक्षी रिंकू ने अस्पताल में मौजूद महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चैकी परामर्श केंद्र, मिशन शक्ति कक्ष सहित सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिला आरक्षी निशा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में बताया। महिला आरक्षियों ने मौजूद महिलाओं व आशाओं से स्वयं जागरूक होने के साथ अन्य महिलाओं को जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर तमाम आशाएं व महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles