16.1 C
New Delhi
Tuesday, December 5, 2023

Ayodhya News: नशा मुक्त भारत अभियान में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों को सामूहिक शपथ दिलाई गई

-कुमार मुकेश-

अयोध्या(वेबवार्ता)-  डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को नशे से मुक्त रहने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई।

IMG 20220818 WA0036

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के सदस्य प्रो0 आरके तिवारी ने नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत आह्वान किया कि सक्षम एवं सामथ्र्य भारत के लिए युवाओं को नशे से दूर रहना होगा।

IMG 20220818 WA0035

यह अभियान जन-जन तक पहुॅचे इसके लिए प्रो0 तिवारी ने सभागार में उपस्थित छात्रों को सामूहिक रूप से नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, प्रो0 एसएस मिश्र, प्रो0 नीलम पाठक, डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र, डाॅ0 अभिषेक कुमार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डाॅ0 राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles