27.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

बारिश में आए नतीजो में डॉ. आरके सिंह रहे विजई

-वन मंत्री भी बने मतदान का हिस्सा

बरेली, 10 सितंबर (देश दीपक गंगवार)। आईएमए में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर डॉक्टर में अध्यक्ष चुनने का उत्साह दिखा हालांकि चुनाव अध्यक्ष समेत कई अन्य पदों के लिए भी मतदान किया जाना था। लेकिन सुबह से हो रही हल्की बारिश नें थोड़ा सा मतदान का मज़ा कम किया। लेकिन मतदान करने पहुंचे डॉक्टरों के जोश नें मतदान का माहौल बना दिया। आईएमए अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन अध्यक्ष पद के तीसरे दावेदार डॉक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने अपना नाम पहले ही वापस ले लिया था। उसके बाद मुकाबला दो दावेदारों के बीच रहा। डॉ. अमित खन्ना और डॉ. आरके सिंह के बीच मुकाबला रहा। जिसमें डॉ. आर.के सिंह ने बाजी मारी। वहीं आईएमए के पीआरओ पद के लिए पहले दो दावेदार थे। लेकिन नाम वापसी के बाद डॉ. शिवम निर्विरोध पीआरओ चुन लिए गए हैं। साथ ही उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए चार डॉक्टर मैदान में थे जिसमें आर भास्कर और राजकुमारी मित्तल नें जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए 2 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की जिसमें गौरव गर्ग निर्विरोध सचिव चुन लिए गए। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए दो डॉक्टर ने नामांकन किया था। जिसमें डॉ सुमित अग्रवाल को हराकर निकुज गोयल ने जीत दर्ज की। इसके अलावा मेंबर स्टेट काउंसिल के 18 मेबर सेंट्रल काउंसिल के 10 मैंबर, एग्जिक्यूटिव कमेटी के 41 पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है। आईएमए के अध्यक्ष पद के लिए 810 डॉक्टर ने अपने मत का प्रयोग किया। वही इससे पहले आईएमए चुनाव में पहला मतदान डॉ सुनील यादव और डॉ सुधा यादव नें किया उसके बाद बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, उप कुलाधिपति डॉ किरण अग्रवाल और डॉ अर्जुन अग्रवाल, समेत उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री व चिकित्सक डॉ अरुण कुमार समेत अन्य डॉक्टरों ने भी मतदान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles