25.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर गिनाए जलालाबाद में हुए विकास कार्य

शाहजहांपुर, 12 जून (राम निवास शर्मा)। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर जलालाबाद विधानसभा के विधायक हरिप्रकाश वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों के सामने देश व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही विधान सभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक हर प्रकाश शर्मा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा जनता के हित के लिए किए गए कार्यों को बताया। साथ ही कहा मोदी की सरकार बनने से देश और विदेश में भारत की ख्यात बढ़ी है और गौरव बड़ा है। विधायक हरि प्रकाश वर्मा एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष ने योगी और मोदी का गुणगान किया और उनके द्वारा चलाए गए पीएम आवास योजना, स्वच्छता अभियान, शौचालय आयुष्मान कार्ड जैसी तमाम योजनाओं का बखान किया।

वहीं विधायक हरि प्रकाश शर्मा ने बताया कि जल्द ही नगर पंचायत कलान के लिए एक अलग से बिजली घर बनाया जा रहा है। जिसका काम शुरू हो गया है।साथ ही गांव खजूरी में भी विद्युत केंद्र का कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया आज गांव पिलुआ से जीर्ण शीर्ण तार बदलने का काम शुरू हो गया है और जल्दी ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में शुरू हो जाएगा।

गंगा एक्सप्रेसवे को भी उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि बताया जिससे जनपद के लोगों को दिल्ली और बनारस जाने में अब कम समय लगेगा। विधायक हरि प्रकाश शर्मा ने अपने 1 साल के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों का दौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कुल 210 कार्यों को कराए जाने की सूची सौपी। इसमें प्रमुख रूप से 220 किलोमीटर लिंक मार्ग निर्माण पुनर्निर्माण एवं 34 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं 5 किलोमीटर आरसीसी की सड़क के निर्माण बात बताई।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र इममपुर बेबर में पुल में निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। जबकि कि ढाई में निर्माणाधीन है। साथी जरीन पुर से कलान तक सड़क दुरुस्ती करण का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार कलान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हुआ है। जिसका कार्य जल्द शुरू होगा। जलालाबाद में 50 बेड का अतिरिक्त चिकित्सा निर्माणाधीन है।वहीं उन्होंने बताया कि आईटीआई स्कूल जलालाबाद में आवासीय परिसर का निर्माण चल रहा है।कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया परशुराम पुरी को पर्यटन स्थल में शामिल करा कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ताकि एक सर्किट बनाया जाए जिसमें परशुराम पुरी, गोला, नैमिषारण्य एवं नीम करोली बाबा का मंदिर शामिल रहेगा।

कलान में बरसों से बंद पड़ी पानी की टंकी को संचालित कराया।जिससे आम जनता को पानी की सुविधा मिल रही है। इसी प्रकार आजादी से अब तक उपेक्षित बहुप्रतीक्षित अशरफपुर मिघोल से हरदोई रोड तक 9 किलोमीटर रोड का निर्माण कराय। उन्होंने बताया विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद 37 रोगियों को 80 लाख की मुख्यमंत्री सहायता कोष से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। गांव के कोलापुर से चितरउ को मंजूर कराया। उन्होंने बताया कोलापुरकी तरह क्षेत्र में दो अन्य पुल स्वीकृति हुए हैं। जल्द ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु सिंह, अमित सिंह, महामंत्री अनिल गुप्ता, कलान के चेयरमैन हरिनारायण गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा केसी मिश्रा, ब्लाक प्रमुख कलान, सभासद गौरव प्रताप सिंह राघव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles