30.1 C
New Delhi
Tuesday, October 3, 2023

बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

-वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने अस्थाई कर्मचारियों कों दी सलाह

बरेली, 17 सितंबर (देश दीपक गंगवार)। लम्बे समय से जुटे बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों नें वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार को विनियमितिकरण की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा। बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अस्थाई कर्मचारी विनियमितीकरण की मांग को लेकर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार से मिले। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह लोग 20-20 वर्षों से बरेली कॉलेज में कार्यरत हैं। लेकिन अभी तक किसी भी सरकार ने नियमित नहीं किया है। इस दौरान सचिव सुनील कुमार ने कहा बरेली कॉलेज में छात्रों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। लेकिन अभी तक हम लोगों को स्थाई नहीं किया जा रहा है। जिससे महाविद्यालय के संचालन में भी परेशानी आती है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपनी मांग को शासन तक पहुंचा रहे हैं, फिर भी हमारी आवाज को नहीं सुन जा है। यदि शीघ्र विनियमितीकरण नहीं किया जाता है तो आंदोलन को भी विवश होंगे। वही वन मंत्री नें अस्थाई कर्मचारियों कों सलाह दी कि वो मुख्यमंत्री से जनता दरबार में जाकर मिलें। ज्ञापन देने वालों में गंगा प्रसाद, पूरनलाल मसीही, राजाराम दोदराम, श्रीराम, राजीव दीपक आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles