25.1 C
New Delhi
Sunday, October 1, 2023

सनातन पर टिप्पणी करने वालों कार्रवाई की मांग

-अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने की मांग

बरेली, 14 सितंबर (देश दीपक गंगवार)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एक प्रेस वार्ता की इस बीच ब्राह्मण महासभा के पदधिकारियो नें कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रियंका खडगें या कोई दूसरा शख्स ही क्यों न हो ऐसे लोगो पर सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित त्रिभवुन शर्मा ने कहा कि धर्म और राजनीत अलग अलग विषय है धर्म आस्था पर आधारित होता है जबकि राजनीत स्वार्थ तथा लालच के लिए की जाती है अतः राजनीतिक दल व राजनीतिक व्यक्तियों को धर्म पर बोलने का अधिकार नहीं है ऐसे लोगो पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

मण्डल अध्यक्ष पंडित नवल किशोर त्रिपाठी ने कहा राजनीतिकों का कोई धर्म नहीं होता है। जहां उनको स्वार्थ व लाभ दिखाई देता है उसी के साथ हो लेते है। राजनीतिक दलों व नेताओं का चरित्र आज के समय में बिल्कुल गिरगिट की तरह से हो गया है पल, पल में रंग व चरित्र बदलते रहते है। इसलिए नेताओं को धर्म पर बोलने से बचना चाहिए। प्रदेश मंत्री पंडित राजेन्द्र घिल्डियाल ने सम्बोधित करते हुये कहा कि सनातन धर्म पौराणिक धर्म है, जिसका अति प्राचीन साहित्य वेदों, पुराणों, उपनिष्पदों में संरक्षित है जिसके माध्यम से सम्पूर्ण सृष्टि के अंगों के संरक्षण-उत्थान का संदेश दिया जाता है। नेता वोटो के लालच में धर्म की व्याख्या कर समाज को विकृत रूप प्रस्तुत कर रहे है। जो कि असहनीय व निन्दनीय भी है।

जिलाध्यक्ष पंडित गजेन्द्र पाण्डेय ने चेतावनी देते हुए कहा कि धर्म पर चरित्रहीनों को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। चाहे वो स्टालिन ए राजा, स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रियंका खडगें या कोई अन्य धुरन्धर ही क्यों ना हो। कोई भी धर्म आस्थावानों के उत्कृष्ट चरित्रवानों के समर्पण से खड़ा होता है ऐसे बेहदा अनर्गल, झूठे आरोपों से समस्त धर्मावलम्बियों की आस्था को चोट पहुंचती है यदि ऐसे स्वार्थी तत्व अपनी नीच हरकतों से बाज नहीं आयेगे। तो अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उन्हीं की भाषा में हर स्तर पर विरोध करेगें।इस दौरान मंजू अग्निहोत्री, कौशल सारस्वत, आभा तिवारी, रमेश तिवारी, सूर्या अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles