30.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

इको टूरिज्म यमुना क्षेत्र में विकास कराकर चलायेगा क्रू

फिरोजाबाद, 17 सितंबर (द्विजेन्द्र शर्मा)। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ऐतिहसिक चंद्रवार जैन तीर्थ क्षेत्र में जीर्णोद्धार तीन करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास रविवार को किया गया। इस अवसर पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि‌ योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन विभाग अपनी देश की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए सभी क्षेत्रों में कम कर रही है। फिरोजाबाद जिले को विभिन्न योजनाओं में करीब 103 करोड रुपए वेतन एवं संस्कृति विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए शीघ्र योजनाएं आम जनता के बीच होगी। यमुना में इको टूरिज्म के माध्यम से आसपास क्षेत्र को विकसित क्रूज चलाने की योजना है। फिरोजाबाद के ऐतिहासिक चंदवार क्षेत्र का विकास करने के लिए 3 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। आवश्यकता पड़ने पर और भी राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। पृथ्वीराज वंश के राजा चंद्रसेन जिन्होंने जैन-धर्म की अलख ‌जगाई थी। जिले में महाभारत कालीन रपडी क्षेत्र के विकास के लिए 15करोड और वावा नीम करौरी की जन्मस्थली के विकास के लिए 11करोड की योजना प्रस्तावित है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश विभाग ने नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए इस बर्ष 31 करोड पर्यटकों को आकर्षित करने का काम किया है। कार्यक्रम में विधायक मनीष असीजा जिला अध्यक्ष भाजपा सहित वडी संख्या में समाजिक लोग शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles