22.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023

सीएम योगी ने पीलीभीत को 248 करोड़ की 26 परियोजनाओं की सौगात दी

दोगुनी हुई पीटीआर में बाघों की संख्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने संयुक्त सर्वे किया है। सर्वे में पीलीभीत टाइगर रिजर्व को प्रथम ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 25 बाघ थे। 2018 में बढ़कर इनकी संख्या 65 हुई है। राज्य में 173 बाघ थे। अब यूपी में 205 से अधिक बाघ हैं।

वन्यजीवों से होने वाली जनहानि को किया आपदा घोषित, पांच लाख मुआवजा

सीएम योगी ने कहा कि 2018-19 में मुझे दुधवा जाना पड़ा था। प्रकृति में संतुलन होने पर मानव एवं वन्यजीवों में संघर्ष होता है। इस संघर्ष से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए हमारी सरकार ने इसे आपदा घोषित किया। अब कोई जनहानि होने पर पांच लाख का मुआवजा दिया जाता है। छह वर्ष के अंदर जन सहभागिता के माध्यम से वन विभाग को मॉडल विभाग बना दिया है। वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यूएनडीपी में परिस्थिति तंत्र और जैव विविधता के प्रमुख मिंडोरी पैक्स्टन की ओर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर का टाइगर एक्स टू अवार्ड दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles