30.1 C
New Delhi
Wednesday, September 27, 2023

झाडू का बटन खोलता है भ्रष्टाचार के दरवाजे : अविनाश राय खन्ना

भाजपा को दिया गया एक एक वोट लिखेगा विकास की नई कहानी

देश को पहली बार ऐसा पीएम मिला है जो रात दिन जनता की बेहतरी के लिए काम कर रहा है

होशियारपुर, 08 मई (वेब वार्ता)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आम आदमी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि झाडू का बटन भ्रष्टाचार के दरवाजे खोलता है इसलिए जनता को उपचुनाव में इस बटन नहीं दबाना चाहिए। दिल्ली की जनता इसे भुगत रही है और पंजाब को भ्रष्टाचार की इस दीमक से बचाने के लिए लोगों को भाजपा को वोट देना चाहिए। उनका कहना था कि भाजपा को दिया गया एक एक वोट विकास की नई कहानी लिखेगा। जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब का बेडा गर्क किया था और अब आप पार्टी ने राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। आम आदमी पार्टी को जिस जनता ने विकास व तरक्की के लिए आर्शीवाद दिया था अब वह उसके लिए भस्मासुर बन गई है। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार आम बात हो गई है। नई योजनाओं की लालीपाप दिखाकर पुरानी सुविधाए भी बन्द की जा रही हैं। आप के नेता अपने दिल्ली के शीशमहल की जवाबदेही से बचने के लिए पंजाब में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए यह सुनहरा अवसर है और यहां के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासवादी नीति से जुडने जा रहे है। भाजपा की जीत के साथ ही जालंधर पंजाब के विकास का नया गेटवे बनेगा। खन्ना ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य की ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 10 लाख से लेकर 1 करोड तक का फंड दिया है। किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान गैस का कनेक्शन बिजली का कनेक्शन आदि तमाम ऐसी सुविधाएं है जिन्हे प्रधानमंत्री ने देश के लोगों के लिए बिना कुछ कहे ही उपलब्ध कराया है। सबसे कठिन समय में देश का कोई नागरिक भूखा नहीं सोए इसके लिए 80 करोड लोगों को राशन दिया है। देश को पहली बार ऐसा पीएम मिला है जो रात दिन जनता की बेहतरी के लिए काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब के माहौल को खराब कर दिया है। आज पंजाब की जो हालत है उसके बाद इस सरकार ने सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार भी खो दिया है। जिस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर यह पार्टी सत्ता में आई है आज उसी भ्रष्टाचार में इनके मंत्री और विधायक लिप्त पाए गए हैं। सरकार का हाल कुछ ऐसा है कि पंजाब की सरकार में दिल्ली के अधिकारियों को बैठा दिया गया है। असल में इस सरकार की कमान दिल्ली के हाथ में है और ये रिमोट कन्ट्रोल वाली सरकार है। निर्णय दिल्ली में होते हैं और लागू पंजाब में होते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य जहां पर शान्ति बनाए रखना जरूरत है जिसके लिए काबिल सरकार की आवश्यकता है। आज पंजाब में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड रही है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जिस दिन अपराधी किसी वारदात को अंजाम नहीं देते हो। इस पर रोक लगाने के लिए सरकार के पास न तो नीयत है और ना ही कोई नीति है। अजनाला थाने पर हुआ हमला इस सरकार को बेनकाब करता है। भीडतंत्र के आगे सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। इससे जनता का भरोसा सरकार के ऊपर से उठ गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles