ललितपुर से आलोक चतुर्वेदी की रिपोर्ट
ललितपुर, 25 जून (वेब वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने आज हाईवे स्थित जिला कार्यालय पर क्रूरतम आपातकाल की याद में आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्रम सेवा राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. अनिल यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने किया एवं संचालन क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी ने किया।
इस अवसर पर जिले के लोकतंत्र सेनानियों का अभिनन्दन किया एवं शाल एवं श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर प्रमुख लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश श्रीवास्तव, गिरीश जैन, कन्छेदी लाल मालवीय, ओम शंकर श्रीवास्तव, केशव दास शर्मा, सन्तोष तिवारी, जगदीश सिंह कुशवाहा, आशाराम वाल्मीकि, आदि का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. अनिल यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र सेनानियों की संघर्ष की कहानियाँ हुनर कर मन भावुक हो गया। उन्होंने कहा कि हमें इन सब से प्रेरणा लेने की जरूरत है पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी ने लिखा है…
“दाव पर सब कुछ लगा है झुक नही सकते
सब कछ झेल सकते हैं पर रुक नही सकते”
उन्होंने कहा कि बहुत से लोग तो जेल में रहे और बहुत से ऐसे कार्यकर्ताओं की फौज भी रही जो जेल के बाहर रह कर फरारी जीवन काट कर संघर्ष का कार्य करते रहे और संघ साहित्य का वितरण करते रहे उनके भी हम सब ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तो एक पूरी पीढ़ी ने ही आपातकाल की इस विभीषिका को निकट से देखा है।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी ओम शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि भय का ऐसा माहौल था कि निर्दोष लोगों के जेल भेजने के खिलाफ कोई आबाज उठाने को तैयार नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके जेल जीवन के दौरान उनके बच्चे का निधन हो गया लेकिन उन्हें उसे देखने की छूट नहीं दी गई। लोकतंत्र सेनानी जगदीश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आपातकाल में जितने अत्याचार हुये उसे नयी पीढ़ी तो समझ ही नहीं सकती। लोकतंत्र सेनानी कन्छेदी लाल मालवीय ने एक गीत “ये जन्मभूमि तेरे चरणों में हो समर्पित, मेरे जन्म जन्म के कर्तव्य कर्म सारे” सुनाया। लोकतंत्र सेनानी संतोष तिवारी ने बताया कि जब आपातकाल लगा तव वह संघ कार्यालय में रहते थे। उन्होंने कहा कि संघ कार्यालय से गिरफ्तार किये जाने के समय चोर डाकुओं जैसा व्यवहार किया गया।
उन्होंने कहा गया कि उस समय के अत्याचार का बर्तन किया जाये तो पूरा दिन लग जायेगा। लोकतंत्र सेनानी और भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि संघ का संघर्ष आपातकाल के बाद भी खत्म नही हुआ।सन वयासी, तेरासी से संघ ने पंजाब में खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।पच्चीस जून उन्नीस सौ नवासी में पंजाब के शिमोगा कस्बे में शाखाएँ लगीं थीं तब उन पर हमला किया गया और आतंकियों ने बाईस स्वंयसेवकों की हत्या कर दी। लेकिन फिर भी हमारी राष्ट्रवादिता बढ़ती ही रही और हम और अधिक वलिदानो को तैयार रहे। अन्त में जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने सभी का आपातकाल के दुर्दिनो की याद करते हुये सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन, कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. अनिल यादव, निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन, सहकारी बैंक जिला अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी एड, बुन्देलखण्ड विकास वोर्ड के सदस्य प्रदीप चौवे, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अनिल अंचल, अनुसुचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष घासी राम कुशवाहा, जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास, बलराम सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाठक, हरीसिंह बुन्देला, किरण सैन, बसंती लारिया, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, जिला मंत्री गौरव चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश संज्ञा, पार्थ चौवे, अशोक साहू दाऊ, नीरज गौना, डॉ. दीपक चौवे, राजेश लिटौरिया, जगभान सिंह राजपूत, पूर्व पार्षद घनश्याम साहू, अवतार सिंह अण्डेला, संदीप सिंह बुन्देला, सोनू चौवे, राहुल चौवे, डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव, मजबूत सिंह लोधी, भगत सिंह राठौर, अमित तिवारी, राम मड़वारी, राहुल साहू खिरिया, कन्हैया कुशवाहा, विनोद राजपूत।