-मंडलआयुक्त नें विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश
बरेली, 22 सितंबर (देश दीपक गंगवार)। पेराई सत्र 2022-23 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान एवं पेराई सत्र 2023-24 हेतु चीनी मिलों में चल रह रिपेयर कों लेकर कमिश्नर बरेली नें आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक की। कमिश्नर कों उप गन्ना आयुक्त ने अवगत कराया कि बरेली मंडल की चीनी मिल बहेड़ी पर 142.69 करोड़, नबावगंज पर 55.89 करोड़, बरखेड़ा पर 186.69 करोड़, मकसूदापुर पर 147.43 करोड़ एवं चीनी मिल बिसौली पर 38.07 करोड़ रूपया गन्ना मूल्य का बकाया है। वही सम्बन्धित चीनी मिलों के अध्यासियों को निर्देश दिये कि गन्ना कृषकों का अवशेष गन्ना भुगतान त्वरित गति से किया जाये। कमिश्नर ने उप गन्ना आयुक्त ने अवगत कराया कि बरेली मंडल की चीनी मिलों में मरम्मत कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। मंडल आयुक्त ने समस्त चीनी मिलों के अध्यासियों को समय से गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे भी चीनी मिलों में चल रहे मरम्मत कार्य का अपने स्तर से निरीक्षण करें। मंडल की चीनी मिलों के अध्यासियों को यह भी निर्देश दिये कि चीनी मिलों द्वारा चीनी मिल संचालन हेतु जो तिथि निर्धारित की गयी है उसी तिथि पर चीनी मिल का संचालन कराना सुनिश्चित करें। मंडल की चीनी मिल बहेड़ी द्वारा 25 अक्टूबर 2023, फरीदपुर द्वारा 08.नवंबर 2023, मीरगंज द्वारा 05.नवंबर 2023, नबागवंज द्वारा 05.नवंबर.2023, सेमीखेड़ा द्वारा 21.नवंबर 2023, पीलीभीत द्वारा 01.नवंबर 2023, बरखेड़ा द्वारा 08.नवंबर 2023, बीसलपुर द्वारा 15.नवंबर.2023, पूरनपुर द्वारा 15.नवंबर 2023, निगोही द्वारा 05 नवंबर2023, मकसूदापुर द्वारा 08.नवंबर 2023, रोजा द्वारा 01.नवंबर.2023, तिलहर द्वारा 14नवंबर.2023, पुवायां द्वारा 20.नवंबर 2023, बिसौली द्वारा 02.नवंबर 2023 एवं बदायूॅ द्वारा 19.नवंबर.2023 चीनी मिल संचालन की सम्भावित तिथि निर्धारित की गयी है। बैठक में उप गन्ना आयुक्त राजीव राय, उप चीनी आयुक्त राजेश वर्मा, सहायक चीनी आयुक्त मनीष शुक्ला, जिला गन्ना अधिकारी बरेली श्री यशपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी बदायूं हेमराज सिंह, जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत खुशीराम, सम्बन्धित चीनी मिलों के अध्यासी आदि उपस्थित रहे।