बरेली, 24 सितंबर (देश दीपक गंगवार)। शहर के एमबी इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व सामाजिक सम्मेलन में मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट मेधा के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मानित किया।
बरेली के “प्रतिभा सम्मान समारोह”व सामाजिक सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यहाँ प्रतिभाओं की कमी नहीं है, मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रतिभाओं को निखारने के लिए काम किया जा रहा है I हमें हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को प्रकट करना होगा आज समाज और सरकार भी आपके साथ… pic.twitter.com/qDEZMgC2aQ
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 24, 2023
रविवार को पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। कार्यक्रम के लिए डिप्टी सीएम ने पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य को बधाई थी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उन सभी पिछड़े हुए लोगों को आगे लाने का काम कर रही है, जो पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण पीछे छूट गए थे। कहा कि आज के समय में अमेरिका के नासा में 30% वैज्ञानिक भारतीय हैं, यह गर्व की बात है।
साथ ही कहा कि अमेरिका सहित विभिन्न देशों में चिकित्सा एवं पैरामेडिकल सेवाओं में भी भारतीय छात्र-छात्राओं की उपस्थित बहुत ज्यादा है। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए सभी राजनीतिक विरोधी पार्टियों एकजुट हो गई हैं। उन्होंने दावा किया कि 2024 में तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया तथा कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से दोनों हाथ उठवाकर लोकसभा सीटें जीताने का वायदा लिया।
बरेली के एमबी इंटर कॉलेज में “प्रतिभा सम्मान समारोह”व सामाजिक सम्मेलन में मेधावी छात्र छात्रों को उनके उत्कृष्ट मेधा के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर मा0 क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दुर्विजय सिंह शाक्य जी, मा0 राज्य मंत्री श्री अरुण कुमार सक्सेना जी, मा0 सांसद व पूर्व राज्य मंत्री… pic.twitter.com/x3b2uLwh5S— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 24, 2023
उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव देश को 100 साल आगे बढ़ाने का चुनाव है। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, मेयर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, डॉ श्याम बिहारी सिंह, विधायक डॉ एमपी आर्य, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, शाहजहांपुर से विधायक सलोनी कुशवाहा, जिला अध्यक्ष बरेली पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, सुधीश पांडेय, अंकित माहेश्वरी आदि रहे।