20.1 C
New Delhi
Tuesday, November 28, 2023

कांग्रेसियों का भाजपा पर प्रहार

-संविधान का उड़ाया जा रहा मखौल

बरेली, 06 अक्टूबर (देश दीपक गंगवार)। कांग्रेसियों ने भाजपा पर कलेक्ट्रेट में जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा विपक्ष की आवाज दबाने के लिये संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है और संविधान का मखौल उड़ाया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस पदाधिकारी ने कलेक्ट पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। कांग्रेस पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे इस बीच कांग्रेस के कुलभूषण त्रिपाठी नें भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब सें केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। वह किसी भी स्थिति में अपनी बुराई सुनने को तैयार ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई भाजपा सरकार की खामियां आमजन कों दिखाता है तो सरकारी तंत्र से एजेंसियों के माध्यम से उसे परेशान किया जाता है। वही उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कों लेकर भी भाजपा पर तीखे प्रहार किये। उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का यह कृत्य स्पष्ट तौर पर प्रेस की आजादी पर हमला है। दिल्ली पुलिस के द्वारा किये गए कृत्य कों लेकर कहा कि यह स्पष्ट तौर पर लोकतंत्र को कमजोर करने का षडयंत्र है। कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है और सरकार के इशारे पर हो रहे इस प्रकार के कृत्यों को कांग्रेसजन स्वीकार नहीं कर सकते। जिस तरह सें न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ सहित इससे जुड़े पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles