बरेली, 04 अक्टूबर (देश दीपक गंगवार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन मोड में है। लेकिन भ्रष्ट अफसरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। एक बार फिर बरेली से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। जिसमें भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने बुधवार को एक शख्स सें 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते अमीन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वही आरोपित से रिश्वत में दी गई नकदी भी बरामद की गई है। जानकारी मिलते ही तमाम लोग कोतवाली में पहुंच गए। वही भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी निरीक्षक के प्रवीण सान्याल के मुताबिक थाना किला क्षेत्र के पंजाब पूरा नाला राजो की मस्जिद निवासी मोहम्मद याकूब खां पुत्र मोहम्मद मियां के खिलाफ तहसील से बिजली की आरसी जारी हुई थी। रामजी शरण अमीन को ऋण वसूलने के लिए लगाया गया था। अमीन ने जेल भेजने की धमकी देते हुए याकूब से रुपये ऐंठने शुरू कर दिए। जिसमें याकूब नें अमीन कों कई बार रुपए दिये। इस बीच कुछ दिन से अमीन पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसको लेकर याकूब ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन सें की। विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसके बाद एंटी करप्शन टीम शिकायतकर्ता के बताए गए स्थान पर पहुंच गई। जैसे ही याकूब ने अमीन को पैसे दिए एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। टीम ने रुपये पहले से ही मार्क कर रखे थे। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने अमीन को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था। जहां अमीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई थी।