39.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023

Ayodhya News: बस अड्डा परिसर बना गंदगी का अड्डा ?

                    – कुमार मुकेश –

अयोध्या(वेबवार्ता)-  लोगों को यात्री सुविधाओं के साथ गंतव्य तक पहुंचाने के लिये बनाया गया फैजाबाद का  बस अड्डा इन दिनों अव्यवस्था का शिकार हो गया है, जिसकी बानगी इन तस्वीरों में सहज ही देखी जा सकती है।

फैजाबाद बस अड्डे से 2500 से 3000 यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं इसके बाद भी आलम यह है कि परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसके कारण आने-जाने वाले यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं परिसर के अंदर न तो समुचित शौचालय की व्यवस्था है और न ही नल की। शौचालय इतने गंदे हैं कि मजबूरी में यात्रियों को जाना पड़ता है।

परिसर के अंदर जो भी नल लगे हैं वह यात्रियों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। बस अड्डे पर लगी टीवी भी बंद पड़ी है। हालांकि परिवहन निगम के अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों का कहना है कि है प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में विकास की तमाम योजनाएं चला रही है, सरकार को यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के लिए भी उचित कदम उठाना चाहिए।

उनका कहना है कि यात्री आरामदायक सफर के साथ बेहतर सुविधाएं चाहते हैं लेकिन जब उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो उनका सफर आरामदायक कैसे होगा। अब देखना यह है कि परिवहन निगम यात्रियों की इन समस्याओं को दूर करने के लिए किस तरह का कदम उठाता है।

  बरसात के दिनों में बस अड्डे की हालत और भी दयनीय हो जाती है। बरसात के कारण बस स्टेशन का परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो जाता है, जिसके कारण यात्रियों को ही नहीं बल्कि परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी दुश्वारियों का भी सामना करना पड़ता है।

परिवहन निगम के सूत्रों से पता चला कि रोडवेज परिसर सड़क से काफी नीचे हो गया है, जिसके कारण बरसात में जलभराव की समस्या आती है, हालांकि इस समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और पत्राचार भी किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles