16.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

Ayodhya News: हनुमान गढ़ी के सामने प्रशासन का चला बुलडोजर

 अयोध्या 6 नवंबर (वेबवार्ता)- भक्तिपथ हरद्वारी बाजार से जन्मभूमी सड़क चौड़ीकरण कार्ययोजना को आगे बढाते हुए हनुमानगढ़ी के सामने करीब तीन दर्जन दुकाने पर आज प्रशासन का बुलडोजर चला।

IMG 20221106 WA0384

  अयोध्या उधोग व्यापार मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता ने कहा उपरोक्त कारवाई की निन्दा करते हुए प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।श्री गुप्ता ने बताया प्रशासन संग समन्वय बैठक विस्थापित करने से पहले स्थापित करने की बात तय हो जाने के बाद ही व्यापारियों ने आधार पासबुक सहमति दिया था।

 कागज/सहमति पाते ही प्रशासन अपने वादे से पलट गयी और बगैर स्थापित किये करीब तीन दर्जन व्यापारियों की दुकानो को भरे मेले मे भारी पुलिस बल लगाकर जबरिया ढकेल दिया।

IMG 20221106 WA0383

  साथ ही गुप्ता ने कहा प्रशासन संग 13 मीटर चौड़ाई तय हुई थी और जब प्रशासन का डीपीआर 14मीटर है गजट 14मीटर का किया गया तो किस आधार पर18 से 20मीटर तक दुकानो को तोड़ा गया यह तोड़फोड़ गैरकानूनी अवैध है।

  गौरतलब ये भवन करीब तीन सौ वर्ष पुराना होने के साथ ही लोग यहां पर पांच सात पुश्तो से हनुमानजी का प्रशाद बेचकर अपने परिवार की रोजी रोटी चलाते थे एकाएक दुकाने टूट जाने से इन लोगो पर परिवार की जिविका चलाने का खतरा आ गया है।

  यूनेस्को में दस प्वाइट में सात प्वाइट लेकर जहां अयोध्याधाम हैरिटेज सिटी में शामिल होने के कगार पर है वही इस अनियोजित विकास से शहर के पुराने ऐतिहासिक हैरिटेज धरोहरो को लगातार तोड़ने से नवैयत बदलने के कारण अयोध्याधाम का हैरिटेज सिटी मे शामिल होने की महत्वाकांक्षा धराशाई होने के कगार पर आ गया है, जब सरकार नई अयोध्या बसा रही है तो पुरानी अयोध्या के हैरिटेज बिल्डिग ऐतिहासिक धरोहरो नक्काशीदार मंदिर के परकोटा गलियों की अयोध्या को संरक्षित किया जाना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles