27.1 C
New Delhi
Saturday, June 3, 2023

Ayodhya News: वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10080 पौधरोपण की तैयारी पूर्ण- डी के श्रीवास्तव

   -कुमार मुकेश-

अयोध्या(वेबवार्ता)- वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के अंतर्गत शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग अयोध्या हेतु निर्धारित 10080 पौधों को लगाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इन् पौधों को श्री राजर्षि दशरथ मेडिकल80 कॉलेज, श्री राम चिकित्सालय,महिला चिकित्सालय,सी. एच्. सी., पी.एच्. सी सहित स्वास्थ्य उप केंद्रों पर लगाया जाएगा। प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी महोदय एवं जिला अधिकारी द्वारा समीक्षा में दिए गए निर्देशों के क्रम में आज फलदार, छायादार, स्वास्थ्य वर्धक एवं अन्य जन उपयोगी पौधों का रोपण शुरू कर दिया गया है।अभियान 5,6,7 जुलाई एवं 15 अगस्त 22 को चलाया जाएगा। प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी महोदय ने आवाहन किया कि हमारे जीवन के लिए ऑक्सिजन कितनी अमूल्य है ये हम कोविड महामारी में जान चुके है,हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखरेख करना चाहिए जिससे पेड़ जीवित रहें व बढ़ सकें ये हमारे व हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत जरुरी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने तैयारियों एवं लगाए जा रहे पौधों का अनुश्रवण किया तथा सी. एच्. सी.मसौधा का निरीक्षण किया और पौधा भी लगाया साथ में ए. सी. एम. ओ. डॉ. आर. के. सक्सेना ने भी पौधा लगाया।क्षेत्रीय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को उनके अधीनस्थ इकाईयो के अनुश्रवण हेतु आदेशित कर दिया गया है।
वृक्षारोपण हेतु स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी/फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी ने लग रहे पौधों का स्थलीय निरीक्षण किया। वर्तमान जुलाई माह में संचालित हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान में मच्छरों को दूर भगाने वाले ,औषधीय एवं पूज्य तुलसी में पौधे का रोपण फ़ा.नि.अधिकारी डी के श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय में किया।फ़ाइलेरिया कर्मचारियों ने भी पौधा लगाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles