28.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023

Ayodhya News: रामायण मेले के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का पोस्टर (आवरण छवि)का आज मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

अयोध्या(वेबवार्ता)- परंपरागत तरीके से होने वाले रामायण मेले के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का पोस्टर (आवरण छवि)का आज मुख्यमंत्री जी के कर कमलो द्वारा लोकार्पण किया गया। 41 वें रामायण मेले के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम की आवरण छवि का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर किया गया,पोस्टर में रामायण मेला में होने वाले द्वितीय दिवस के कार्यक्रम के क्रम में राम बारात आगमन, पांव पूजन की रस्म चारो भाइयों का अग्नि का फेरा एवम सभी वर वधु का ऋषियों से आशीर्वाद प्राप्त करने की लीला को दर्शाया गया है, आवरण छवि को भित्ति फलक पर उकेरने का कार्य वैष्णवी गुप्ता एवं प्रिया गुप्ता ने किया । आवरण छवि में भारतीय लोक कला पर आधारित अवध की लोककला को प्रदर्शित किया गया है जिसमें अवधी लोक कला और परंपरा की झलक स्पष्ट दिख रही है,आवरण छवि लोकार्पण के माध्यम से रामायण मेला में भारतीय लोक कला एवम संस्कृति को दर्शाना है ऐसा सुखद संयोग 40 वर्षों में प्रथम बार हुआ है की रामायण मेला के पोस्टर का शुभारंभ मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा हुआ। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles