23.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

Ayodhya News: मुलायम सिंह यादव एक व्यक्ति नहीं एक विचार थे और समाजवाद के चमकते सूरज थे- निर्मल खत्री

अयोध्या(वेबवार्ता)- प्रखर समाजवादी सदैव गरीबों मजदूरों ,मजलूम की आवाज को उठाने वाले प्रखर समाजवादी नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर फैजाबाद कांग्रेस जनों ने गहरा दुख प्रकट किया।

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने मुलायम सिंह यादव को एक व्यक्ति नहीं विचार बताते हुए कहा नेताजी समाजवाद के चमकते सूरज थे जो कि आज अस्त हो गया ।उनका संघर्ष सील जीवन एक जीवंत पुस्तक की भांति था, वह अपने पार्टी के साथ साथ दूसरे दल के नेताओं का भी अत्यधिक सम्मान करते थे।
जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा नेताजी ने सदैव दलित पिछड़ों की आवाज को प्रदेश ही नहीं देश स्तर पर मजबूती के साथ उठाया।
महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह तथा उग्रसेन मिश्रा ने कहां श्री मुलायम सिंह यादव की उपलब्धियां कालजयी है। उनका सम्मान पक्ष और विपक्ष के सभी नेता करते थे।

 जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम दुख व्यक्त करते हुए कहा उन्होंने सदैव पिछड़ों और शोषित समाज के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया ।लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए किए गए उनके योगदान और उपलब्धियों को भुला पाना असंभव होगा।

 शोक सभा में प्रमुख रूप से रामकरण कोरी राम अवध पासी बसंत मिश्रा प्रवीण श्रीवास्तव रामेंद्र त्रिपाठी अशोक राय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव उमर मुस्तफा जिला अध्यक्ष संजय तिवारी संदीप यादव रिशु शैलेंद्र पांडे आज उपस्थित रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles