23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 29, 2023

Ayodhya News: धन्नीपुर के प्रस्तावित मस्जिद स्थल पर फहराया गया तिरंगा

  – कुमार मुकेश –

-ट्रस्टी ने कहा जल्द ही नक्शा पास हो जाएगा और मस्जिद बनाने का कार्य शुरू होगा ।

सोहावल(वेबवार्ता)-  धन्नीपुर के प्रस्तावित मस्जिद में भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर धन्नीपुर मस्जिद के परिसर में अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने शान से तिरंगा लहराया।इस मौके पर इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के ट्रस्टी अरशद अफजाल खान व दूसरे ट्रस्टी फिरोज खान उर्फ गब्बर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अमृत महोत्सव के तहत आजादी का जश्न मनाया गया।

Screenshot 2022 08 17 00 43 17 12 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि ये वो ही धन्नीपुर मस्जिद परिसर है जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने मस्जिद बनाने के लिए जमीन दी है।वही ट्रस्टी अरशद अफजल खान ने कहा कि मस्जिद के नक्शे के लिए एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नक्शा पास हो जाएगा और मस्जिद बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।मस्जिद में दो हजार लोग नमाज पढ़ सकेंगे।

एक कमनुटी किचन भी होगा जिसमें 1000 लोग मुफ्त खाना खा सकेंगे और एक चैरिटेबल हॉस्पिटल का निर्माण भी होगा जिसमें फ्री इलाज किया जाएगा। दरअसल राम मंदिर मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,130FollowersFollow

Latest Articles