28.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023

Ayodhya News: डॉ0 हेमलता को मिलेगा ‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ का ‘विज्ञान शिक्षक पुरस्कार’

    – कुमार मुकेश –

अयोध्या(वेबवार्ता)– कनोसा कान्वेंट गर्ल्स इन्टर कॉलेज, अयोध्या की विज्ञान शिक्षिका डॉ0 हेमलता शुक्ला को ‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ ने वर्ष 2022 के ‘विज्ञान शिक्षक पुरस्कार’ के लिए चयनित किया है। डॉ0 हेमलता को यह पुरस्कार ‘राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ के अवसर पर 05 सितम्बर 2022 को ‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ के प्रयागराज स्थित मुख्यालय के आडिटोरियम में प्रदान किया जायेगा।

  वर्ष 1930 में स्थापित भारतवर्ष की सबसे पुरानी एवं विज्ञान के प्रसार, संवर्धन एवं नवोन्मेषण प्रोत्साहन के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ द्वारा माध्यमिक शिक्षकों के लिए प्रदान किया जाने वाले इस पुरस्कार की गणना राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में की जाती है। इस पुरस्कार के अन्तर्गत डॉ0 हेमलता को ‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ द्वारा रु0 20 हजार की पुरस्कार राशि के साथ विज्ञान के प्रसार और उसे बहुप्रिय बनाने में विशिष्ट योगदान के लिए विशिष्टता-प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा।

‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ द्वारा वर्ष 1996 से प्रारम्भ किये गए इस पुरस्कार के अन्तर्गत प्रतिवर्ष एक या दो विज्ञान शिक्षकों को मानक-युक्त चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित किया जाता है। वर्ष 1996 से अब तक के 27 वर्षों में कुल 35 विज्ञान शिक्षकों को यह पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।

ये पुरस्कार पाने वाली अयोध्या की प्रथम शिक्षिका

  वर्ष 2022 में इस पुरस्कार के लिए डॉ0 हेमलता का चयन किया गया है। डॉ0 हेमलता अयोध्या की ऐसी प्रथम विज्ञान शिक्षिका हैं जिन्हें इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

पहले भी मिल चुके हैं ये पुरस्कार

  ज्ञात हो कि इसके पूर्व डॉ0 हेमलता को अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए वर्ष 2016 में मा0 मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान, वर्ष 2018 में राज्य सरकार के मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार और वर्ष 2020 में माटी रतन सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles