अयोध्या(वेबवार्ता)- मण्डलायुक्त श्री नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि छठवे दीपोत्सव 2022 का आयोजन जनपद अयोध्या में भव्यता के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें 21 अक्टूबर 2022 से 23 अक्टूबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है।
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के अयोध्या शोध संस्थान द्वारा दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को राम बाजार नयाघाट अयोध्या में भजन संध्या कार्यक्रम सुश्री एकता शुक्ला गोरखपुर, लोकगायन डा0 प्रतिभा मिश्रा लखनऊ, नृत्य नाटिका श्री प्रतीक श्रीवास्तव अयोध्या, अवधी गायन सुश्री आरती पांडेय अयोध्या व रामलीला श्री हरिप्रसाद राय अयोध्या द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।
दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को रामबाजार नयाघाट अयोध्या में लोकगायन कार्यक्रम सुश्री रंजना मिश्रा लखनऊ, सुश्री शेफाली पांडेय गोण्डा व श्री वरूण कनौजिया अयोध्या द्वारा, भजन संध्या श्री सत्यप्रकाश मिश्रा अयोध्या व प्रेमचन्द्र तिवारी द्वारा, कथक सुश्री श्वेता वर्मा लखनऊ, लोकगीत/नृत्य श्री महावीर सिंह गुड्डू हरियाणा तथा नेपाल की रामलीला कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।
दिनांक 22 अक्टूबर को रामघाट रेलवे पुल के बगल में रामलीला कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु, गुजरात व उड़ीसा की रामलीला की प्रस्तुति, भोजपुरी कार्यक्रम श्री राकेश चन्द्र श्रीवास्तव गोरखपुर, कथक नृत्य नाटिका श्री विशाल कृष्णा वाराणसी व ब्रज के लोकनृत्य सुश्री गीतांजलि शर्मा मथुरा द्वारा प्रस्तुति की जायेगी।
भरतकुण्ड पर लोकगीत कार्यक्रम सुश्री संतोष शिप्रा लखनऊ, भोजपुरी गायन श्री एस0पी0 चैहान लखनऊ, लोकगीत नृत्य सुश्री दीपिका मिश्रा लखनऊ, अवधी लोकनृत्य सुश्री संगीता आहूजा अयोध्या, लोकगायन सुश्री आराधना पांडेय अयोध्या, छाऊ लोकनृत्य श्री श्रृष्टिधर महतो झारखण्ड व रामलीला श्री स्वामी मुनि कुमार बाराबंकी द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।
गुप्तारघाट पर रामलीला कार्यक्रम के तहत थाईलैंड, कर्नाटक व ट्रिनिडाड एवं टोबैगो की रामलीला, भजन श्री अंजनी मिश्रा आजमगढ़, लोकगायन सुश्री इन्दू गुप्ता गोरखपुर व सुश्री उपमा पांडेय अकबरपुर द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे।
बड़ी देवकाली अयोध्या पर रामलीला कार्यक्रम के तहत रूस, तेलंगाना व आन्ध्र प्रदेश की रामलीला का आयोजन, भजन संध्या स्थल नयाघाट अयोध्या पर रामलीला कार्यक्रम आई0जी0एन0सी0ए0, बड़ोदरा गुजरात, नृत्य नाटिका कथक कल्चरल सोसाइटी नई दिल्ली, ब्रज के लोकगीत व नृत्य श्री मुरारी लाल तिवारी मथुरा, लोकगायन/नृत्य श्रीमती प्रगति यादव व सुश्री आराधना गौतम द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे।
दिनांक 22 अक्टूबर को रामकथा पार्क नयाघाट अयोध्या में मलेशिया, श्रीलंका, फिजी व मध्य प्रदेश की रामलीलाओं का मंचन वहां के कलाकारों द्वारा किया जायेगा तथा पखावज वादन (समूह) श्री राजीव रंजन अयोध्या, गुजरात सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा गुजरात के लोकनृत्य व सुल्तानपुर के कलाकार द्वारा भजन का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने उपनिदेशक संस्कृति को निर्देश दिया कि सभी आगन्तुकों, कलाकारों के आगमन व अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जाय।