24.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

Ayodhya News: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने डा. विनोद सिंह को चुना आईसीएआर का सदस्य

अयोध्या (वेबवार्ता)- केंद्रीय कृषि मंत्री एवं आई.सी.ए.आर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) सोसाइटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सह प्राध्यापक डा. विनोद सिंह को आई.सी.ए.आर सोसाइटी के जनरल बॉडी में सदस्य नामित किया है। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने सदस्य चुने जाने पर डा. विनोद सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

Screenshot 2022 11 09 17 23 56 23 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कृषि विश्वविद्यालय में अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग में विगत 35 वर्षों से शिक्षण एवं शोध का कार्य कर रहे डा. विनोद अब आई.सी.ए.आर के पटल पर किसानों की समस्याओं को रखेंगे और समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। इन्होंने शोध के जरिए गेहूं की कई प्रजातियों को भी विकसित किया है।
इनकी 12 पुस्तकें तथा विभिन्न शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जनरल में प्रकाशित हुए हैं। यही नहीं यह विभिन्न वैज्ञानिक समितियों के आजीवन सदस्य भी हैं। पर्यावरण एवं कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर इनवायरमेंटल प्रोटेक्शन द्वारा एफ.आई.एस.ई.पी फेलोशिप प्रदान की गई है। इन्हें विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों द्वारा उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया जा चुका है। सदस्य नामित किए जाने पर कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles