26.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

Ayodhya News: ईद–उल–फितर पर ईद की नमाज सकुशल संपन्न, जिलाधिकारी ने दी बधाई

अयोध्या (वेबवार्ता)- ईद–उल–फितर के पावन पर्व के अवसर पर जनपद में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई।
 सिविल लाइन स्थित ईदगाह पर नमाज के दौरान पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट  अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी आदि अधिकारीगण भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी व एसएसपी ने जनपद वासियों को ईद की बधाई दी।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जनपद में ईद उल फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है उन्होंने जनपद वासियों की ओर से सभी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। ईद उल फितर के पावन पर्व के अवसर पर मंडल आयुक्त गौरव दयाल ने भी सभी लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles