34.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023

Ayodhya News : आयुष दर्पण फाउंडेशन ने मनाया आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव

       -कुमार मुकेश –

अयोध्या(वेबवार्ता)- आयुष दर्पण फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ भव्य तरीके से राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के स्लोगन के साथ 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Screenshot 2022 08 16 23 31 54 03 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

  कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर आर बी आर्य ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर स्कूली बच्चों के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया । उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए  बच्चों को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन रात मेहनत करने की सलाह दी । डॉक्टर आर्य ने अपने संबोधन में बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर वैज्ञानिक बनने के लिए पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने के लिए बच्चों से आग्रह भी किया।

Screenshot 2022 08 16 23 31 43 32 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

   75 वाॅ स्वतंत्रता दिवस भारत माता की जय 15 अगस्त जिंदाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक कोषाध्यक्ष प्रदेश सचिव डॉ रवि कुमार रहे।

   इस मौके पर प्रबंधक बी एन चौधरी एडवोकेट, उपाध्यक्ष डॉक्टर सिया राम निषाद, सचिव डॉ राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रदेश सचिव डॉ रवि ,प्रदेश सचिव डॉ आर् एन यादव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक निषाद, डॉक्टर मुन्नालाल ,डॉक्टर ईश्वर चंद, मीडिया प्रभारी डॉ यश कुमार, डॉक्टर एस के मौर्य, डॉक्टर के पी चौधरी, मंडल अध्यक्ष अयोध्या डॉक्टर जे जे आर प्रजापति, संगठन मंत्री डॉक्टर हंसराज ,संगठन मंत्री डॉ चंद्रभान उप संगठन मंत्री डॉ सुमित कुमार, जिला अध्यक्ष अयोध्या शिवकरण यादव, जिला सचिव डॉ मनोज कुमार ,डॉ शिव कुमार कनौजिया मंडल उपाध्यक्ष , डॉ राम सजीवन, जिला सचिव डॉ आर एस चौधरी डॉक्टर मुकेश, डॉक्टर लालचंद शर्मा डॉक्टर आशुतोष शर्मा, डॉ सुमन श्रीवास्तव, डॉक्टर सोनी शर्मा ,डॉक्टर जेआर भारती, डॉक्टर अजय आर्य ,डॉक्टर संतोष यादव, डॉक्टर विनय आनंद आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles