34.1 C
New Delhi
Monday, September 25, 2023

Ayodhya News:नगर निगम अयोध्या व नगर पंचायत गोशाईगंज के स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

अयोध्या(वेब वार्ता)- मण्डलायुक्त  गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक  प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन), पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मुनिराज  ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त नगर निकायों के मतदान पार्टी रवानगी स्थल राजकीय इंटर कालेज फतेहगंज के विभिन्न कक्षों में बनाये गये नगर निगम अयोध्या व नगर पंचायत गोशाईगंज के स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2023 05 10 at 12.34.06 PM 1
इस अवसर पर मण्डलायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोेग के निर्देशानुसार मतदान पार्टियों के रवानगी, मतपेटियों/ईवीएम को रखने हेतु स्ट्रांग रूमों तथा मतगणना सम्बंधी समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण करने हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया। पुलिस महानिरीक्षक ने समस्त निर्वाचन प्रक्रियाओं को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा सम्बंधी समस्त तैयारियों को भी सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर, एपी टैªफिक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles