31.1 C
New Delhi
Saturday, June 3, 2023

Ayodhya News: अविवि में विद्यार्थियों को दिखाई गई अमृत महोत्सव पर फिल्म, निकाली तिरंगा जागरूकता रैली

                    – कुमार मुकेश –

विवि में आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

अयोध्या(वेबवार्ता)-  डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त संयोजन में आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में शनिवार को परिसर के संत कबीर सभागार में अपराह्न विभाजन की विभीषका विषय पर छात्र-छात्राओं को डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। वही दूसरी ओर सायं परिसर में भारत माता की जयघोष के साथ हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विश्वविद्यालय परिवार व जनपद के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह, जिला प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, एडीएम प्रशासनिक अमित सिंह, कुलसचिव उमानाथ व अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया।

IMG 20220813 WA0076

         कार्यक्रम में छात्रछात्राओं को देश की विभीषिका पर फिल्म दिखाई गई। वहीं दूसरी ओर लोक कलाकार रत्नेश त्रिवेदी द्वारा कविता पाठ व संगीता आहुजा ने झांसी की रानी पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत, नृत्य, कविता पाठ, शायरी व गु्रप नृत्य का प्रदर्शन कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

IMG 20220813 WA0069

  इस अवसर पर सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। महानायकों के शौर्य व समर्पण को याद करने का दिन है जिसे कभी भूलाया नही जा सकता है। विद्यार्थियों को महानायकों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

   प्रो0 सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय हर घर तिरंगा जागरूकता के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसमें विश्वविद्यालय परिवार की बढ़चढ़ सहभागिता है। अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने बताया कि अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए डाक्यूमेंट्री व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से छात्रों को देश के महान सपूतों से परिचित कराया गया है।

IMG 20220813 WA0075

  कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 विनोदिनी वर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष मिश्र, संतोष मौर्य, प्रवीण मिश्र का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, इंजीनियर अनुराग सिंह, डाॅ0 मुकेश वर्मा, डाॅ0 शिवांश कुमार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डाॅ0 राजेश सिंह, आदित्य सिंह सहित प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles