लखीमपुर खीरी, 10 सितंबर (शिवम वर्मा)। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण/बिक्री/परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.09.2023 को थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार मु0अ0सं0 473/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कल दिनांक 09.09.2023 को थाना स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत अवैध शस्त्र लहराते हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें वादी/पीड़ित शिवम पुत्र स्व. रवीन्द्र निवासी ग्राम ककरपिट्टा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 471/2023 धारा 147/148/323/504/506/452 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के अनुक्रम में अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित आज गिरफ्तार किया गया है।