34.1 C
New Delhi
Monday, September 25, 2023

Amethi News: भारत पैट्रोलियम फिलिंग स्टेशन टिकरिया में किया गया माक अभ्यास

अमेठी (वेबवार्ता)- आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आज भारत पेट्रोलियम फिलिंग स्टेशन टिकरिया गौरीगंज में गैस रिसाव से होने वाली घटनाओं से बचाव हेतु मॉक अभ्यास किया गया।

Screenshot 2023 06 26 21 53 19 32 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

इसे प्लांट के स्टेशन के फिलिंग शेड मे संपादित किया गया। इस अवसर पर निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार गैस रिसाव को पहले स्थानीय संसाधनों से नियंत्रित करने का प्रयास किया गया ।

Screenshot 2023 06 26 21 53 32 36 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

तत्पश्चात स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देखकर अन्य संसाधनों की सहायता हेतु जिला प्रशासन अमेठी को आग पर नियंत्रण हेतु सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एसीसी सीमेंट फैक्ट्री से फायर ब्रिगेड एवं राहत कर्मी फायर स्टेशन गौरीगंज के फायर टेंडर मौके पर पहुंचे एवं आग को नियंत्रित करने के साथ ही साथ रिसाव को भी बंद किया गया।

Screenshot 2023 06 26 21 53 06 72 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

इस माक अभ्यास कार्यक्रम मे गौरीगंज पुलिस स्टेशन से इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव, बीपीसीएल से क्षेत्रीय प्रबंधक सूर्यभान गुप्ता, प्लांट प्रबंधक अंशुमान टिग्गा एवं सुरक्षा प्रबंधक किरन शिकारी आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles