23.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

एनसीआर के बाद अब लखनऊ की हवा भी बेहद खतरनाक, 35 उद्योगों को बंद रखने का आदेश

UP AQI Today: हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के बाद अब लखनऊ की हवा भी बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। यहां गुरुवार रात एक्यूआई 500 तक पहुंच गया। शुक्रवार को मार्च के बाद लखनऊ की हवा सबसे प्रदूषित रही। सेंट्रल स्कूल अलीगंज के आसपास गुरुवार रात 12 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 500 पहुंच गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसे गंभीरता से लेते हुए लखनऊ की 35 औद्योगिक इकाइयों को एक्यूआई सामान्य होने तक उद्योग-धंधे बंद रखने का आदेश जारी किया है, साथ ही चेताया कि पालन न करने पर उद्योग-धंधे बंद करा दिए जाएंगे।

तीन-चार दिनों से लालबाग और तालकटोरा की हालत गंभीर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शाम छह बजे की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 रहा। इसमें कई इलाकों की हवा बेहद खतरनाक स्थिति में है। सेंट्रल स्कूल अलीगंज और आसपास के इलाकों में अधिकतम एक्यूआई 500 रिकार्ड किया गया। लालबाग और तालकटोरा की हवा दमघोंटू बनी हुई है। उधर दिल्ली में हवा दमघोंटू होने से प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

प्रदूषण फैला रहे उद्योग बंद किए जाएंगे
बढ़ता प्रदूषण देखते हुए यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार तालकटोरा, नादरगंज, सरोजिनी नगर की 35 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस भेजा है कि एक्यूआई सामान्य होने तक वे उद्योग बंद रखें। बोर्ड अधिकारियों ने औद्योगिक इकाइयों के मालिकों से मिलकर उन्हें बताया।

शनिवार सुबह 6 बजे यूपी के प्रमुख शहरों का हाल 
शनिवार यानी 05 नवम्‍बर 2022 को सुबह छह बजे नोएडा के सेक्‍टर 62 में 418 एक्‍यूआई दर्ज किया गया जो खतरनाक श्रेणी का प्रदूषण माना जाता है। लखनऊ के तालकटोरा में भी स्थिति बेहद खराब पाई गई। यहां तालकटोरा क्षेत्र में  368 एक्‍यूआई दर्ज किया गया। कानपुर के नेहरू नगर में 360 एक्‍यूआई, गाजियाबाद के वसुंधरा में 392, प्रयागराज के नगर निगम क्षेत्र में 321, मेरठ के जयभीमनगर में 298, आगरा के शाहजहां गार्डेन क्षेत्र में 243, वाराणसी के मलदहिया क्षेत्र में 172 अैर बरेली के राजेन्‍द्रनगर क्षेत्र में 112 एक्‍यूआई दर्ज किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,148FollowersFollow

Latest Articles