28.1 C
New Delhi
Wednesday, June 7, 2023

21 माह बाद माता-पिता को देखने को मिले शव के निशान, जानवर बताकर अधजली लाश फेंकी थी

शाहजहांपुर, (राम निवास शर्मा)। शाहजहांपुर में 21 माह पूर्व रोजा अड्डे पर एक मोबाइल की दुकान में आग लग गई थी। दूसरे दिन सुबह में दुकान के अंदर एक अधजला शव मिला था। किसी जानवर का शव बताकर मछली बाजार के पीछे फिकवा दिया गया था। पशु चिकित्साधिकारी ने शव किसी व्यक्ति का होने की पुष्टि की थी। शव के पास से बरामद हुई चीजों को पुलिस ने सील कर दिया था। बुधवार को आरसी मिशन थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी रामौतार रोजा थाने पहुंचे। पोटली में रखी चीजों को देख अपने लापता बेटे अभिषेक यादव का होना बताया। जिसकी आरसी मिशन थाने में गुमशुदगी दर्ज है।

रामौतार ने बताया कि उसका बेटा अभिषेक यादव घर से ढाबे पर खाना खाने के लिए कहकर निकला था। इसके बाद बेटा वापस घर नहीं आया। सुबह पता चला कि रोजा में एक मोबाइल की दुकान में कोई अधजला शव मिला। उसके पास के एक कड़ा और ताबीज मिला था। उनका बेटा भी कड़ा और ताबीज पहनता था। उन्हें शक हुआ कि कहीं वह शव उनके बेटे का तो नहीं। तब वह कड़ा और ताबीज देखने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटते रहे। अब जाकर उनकी सुनवाई हुई। उच्च अधिकारियों के कहने पर बुधवार को पोटली में रखा कड़ा और ताबीज दिखाया गया, जो उनके बेटे का है।

फोन पर मिलेगा दिमागी मरीजों को इलाज, फ्री दवाओं के साथ ऐसे मिलेंगी सेवाएं

उसी रात ठेकी से हुई थी पिकअप चोरी जिस रात मोबाइल की दुकान में आग लगी थी। उसी रात कुछ दूरी पर स्थिल लकड़ी की ठेकी से एक पिकअप चोरी हो गई थी। रोजा पुलिस ने अप्रैल 2021 में रिपोर्ट दर्ज की थी।

यह हुआ था घटनाक्रम
आदर्श नगर कालोनी निवासी नईम की रोजा अड्डे पर मोबाइल की दुकान थी। 19 दिसंबर 2020 की रात उसमें आग लग गई थी। सुबह अधजली लाश मिली थी।

पुलिस समझ रही थी चोर
उस समय पुलिस यह मान रही थी कि कोई चोर दुकान में चोरी करने के लिए घुसा होगा। उसी समय शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई और चोर जलकर मर गया। जबकि दुुकान में बिजली का कनेक्शन ही नहीं था।

कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी
रोजा थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि फत्तेपुर रेती निवासी रामौतार को शव के पास से मिली चीजों को दिखाया गया है। जिसमें कड़ा और ताबीज वह अपने बेटे अभिषेक का होना बता रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles